बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना "गोधन न्याय योजना" के तहत संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी ने शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम धोबनपुरी के गौठान में गोबर खरीदी का शुभारंभ किया।
गोबर खरीदी शुभारंभ के इस अवसर पर पूर्व विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू जी, जनपद सभापति ममता मनहरण साहू जी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर किशोर साहू जी, गौठान समिति अध्यक्ष नारद यादव जी, सरपंच कुंती रावटे जी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष छगन गंजीर जी, नरेश साहू जी, मंथीर साहू जी, रूपेन्द्र गंजीर जी, उपसरपंच-पंचगण सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
![]() |
विनोद नेताम संवाददाता |
गौठान समिति के अध्यक्ष नारद यादव जी ने जानकारी दिया कि ग्राम धोबनपुरी के गौठान में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ पर पूर्व विधायक जी के उपस्थिति में पशुपालकों से 345 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई।